Saturday, May 23, 2015

ऑरेंज कुलफी : Orange Ice Cream

सामग्री (Ingredient)
1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1 ग्राम केसर, 20 ग्राम पिस्ता कटा हुआ, 30 ग्राम बादाम कटे हुए, 150 ग्राम चीनी, 1 संतरा

बनाने की विधि (Method)
1. दूध में चीनी, पिस्ता, बादाम और केसर मिलाकर धीमी आंच पर रबडी जैसा होने तक पकाएं। आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए अलग रखें।
2. संतरे की टोपी निकाल कर बीच का हिस्सा सावधानीपूर्वक निकाल लें।
3. अब इसमें रबडी मिश्रण भरें। ऊपर से निकाली हुई टोपी से अच्छी तरह ढंक कर फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए रखें।
4. फ्रीजर से निकाल कर टोपी हटाएं और ऊपर से संतरे की कुछ फांके छीलकर सजाएं। चाहें तो फ्लेवर सिरप से भी सजा सकती हैं। ठंडा-ठंडा सर्व करें।see more

No comments:

Post a Comment