लोग समझते हैं की इंडियन फ़ूड बहुत ही रेग्युलर सा होता है जिसमे चावल, दाल, सब्जी और मिठाई होती है। जबकि ऐसा नहीं है। यहां हम आपको दे रहे हैं ऐसी कुछ इंडियन डिशेस की जानकारी, जिनके बारे में आप शायद ही जानते हैं...
1. CHAKKI KI SABZI
ये डिश ख़ासतौर पर जैन लोग खाते हैं और उन दिनों में खाते हैं जब वे सब्जियां इस डर से खाना बंद कर दते हैं की शायद कोई कीड़ा वगैरह गलती से खाने में नहीं आजाए। ये ग्लूटेन और मसालों से तैयार होने वाली सब्ज़ी होती है।
2. DAULAT KI CHAAT
इसे ईश्वर का खाना माना जाता है। ऐसा मानते हैं की ईश्वर इसे बड़े चाव से खाते हैं। मलाई और दूध को खूब अच्छी तरह से फेटा जाता है... घंटों तक। इसके बाद पिस्ता और मावा से टॉपिंग की जाती है। ये ठंड की डिश है और ठंड के दिनों में केवल सुबह-सुबह ही ये दिल्ली के चांदनी चौक की गलियों में आपको मिल सकेगी। इसे ज्यादा देर तक नहीं रखा जा सकता क्योंकि जैसे जैसे दिन ढलता है ये गर्मी से पिघलती चली जाती है।
3. HALDI KA HALWA
जनवरी में मकर संक्रांति के आस-पास ये मिलता है। हल्दी को स्वादिष्ट हलवे में बदल दिया जाता है। कहते हैं ये चिपचिपा और भूरे रंग का हलवा शरीर की ताकत को बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम दूर भगाता है।
4. KHORISA
ये एक मशहूर असामी डिश है, जो किसे हुए बांस से बनती है। इसे फरमेंट किया जाता है और आचार की तरह खाया जाता है।
5. BLACK RICE
इसे जादुई चावल भी कहा जाता है। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। मणिपुर, केरल और नॉर्थ बंगाल में खाया जाता है।
6. PHAN PYUT
ये सड़ाए गए आलू से बनी डिश है, जिसे भारत के कई हिस्सों में बहुत चाव से खाया जाता है। आलुओं को सड़ने के लिए मिटटी में दबा दिया जाता है। इसके बाद इन्हे बाहर निकालकर मसाले डालकर खाया जाता है।
7. BENAMI KHEER
ये एक ऐसी खीर है, जिसे आज तक कोई नाम नहीं दिया गया। इसलिए इसे बेनामी खीर ही कहते हैं। दरअसल ये दूध और लहसुन से बनाई जाती है। इसको यूं तो लहसुन की खीर भी कहा जाता है। जो लोग इसे बनाते हैं वे इसकी तारीफ करते नहीं थकते। वहीं जिन लोगों को इसका पता चलता है वे बनाने में थोड़ा हिचकते हैं।see more
No comments:
Post a Comment